भागलपुर, जुलाई 24 -- रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, भूतौली में गुरुवार को एमडीएम के खाना में मरा हुआ सांप का बच्चा मिलने की घटना में बीआरपी पर गाज गिरी है। वही हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि घटना के बादस्कूल में अभिभावकों ने जमकर बबाल काटा था। वहीं कई बच्चों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अब मामले में शिक्षा विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। खगड़िया डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने एमडीएम बीआरपी वचनदेव कुमार के मानदेय में 25 प्रतिशत का कटौती का आदेश दिया है। वहीं उसे एमडीएम बीआरपी से हटा दिया है। जबकि स्कूल के हेडमास्टर संजूला कुमारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने हेडमास्टर को सस्पेंड करते हुए उसे मानसी मुख्यालय में योगदान के नि...