भागलपुर, अप्रैल 15 -- गोगरी से सुमन कुमार की रिपोर्ट बाल विवाह कराने के आरोप में गोगरी थानां में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 114/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत 13 अप्रैल की रांत 112 नंबर पुलिस को पता चला कि गोगरी जमालपुर चूड़ी गली स्थित पुराना शिवालय में बाल विवाह कराया जा रहा है। पुलिस अवर निरीक्षक महेश भगत के नेतृत्व में क112 नंबर की पुलिस ने शादी तुरंत रुकवायी। वही परबत्ता थानां क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग निवासी महानंद यादव के व6 वर्षीय पुत्र सावन कुमार सहित चार लोगों को थाना लाया गया। जहां मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...