भागलपुर, मार्च 15 -- खगड़िया, एक प्रतीनिधि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत खगड़िया जिले के विभिन्न मंडलों में रविवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली तथा सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। परबत्ता विधानसभा अंतर्गत गोगरी ग्रामीण मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार राजा उर्फ सोनू चौरसिया ने की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.