भागलपुर, अगस्त 14 -- खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के अस्पताल रोड स्थित सरकारी आवास और विभागीय कार्यालय में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। खगड़िया के अलावा पटना और बिहारशरीफ स्थित उनके अन्य ठिकानों पर भी निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। निगरानी डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में टीम शुक्रवार सुबह सबसे पहले अस्पताल रोड स्थित कार्यपालक अभियंता के सरकारी आवास पहुंची। यहां टीम ने आवास के विभिन्न कमरों और दस्तावेजों की तलाशी ली। यह भी पढ़ें- VIDEO: भ्रष्ट इंजीनियर पर ईओयू का शिकंजा; अवैध संपत्ति पर पटना समेत 3 ठिकानों पर रेड तलाशी के दौरान आवास से 81 हजार रुपये नकद बरामद किए जाने की बात स...