भागलपुर, अप्रैल 15 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, नारदपुर के शिक्षकों द्वारा बुधवार को नामांकन अभियान के तहत पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से मुलाकात की गई। सुबह करीब दस बजे तक चले इस अभियान के दौरान शिक्षकों ने उन बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने अब तक दाखिला नहीं लिया था। शिक्षक समरजीत कुमार ने बताया कि सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना है। अभियान के दौरान अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार कानून के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा बच्चों की पढ़ाई के महत्व को समझाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने बताया कि शिक्षक समरजीत कुमार एवं शिक्षिका भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.