भागलपुर, मई 25 -- खगड़िया से रवि की रिपोर्ट बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को डीएम नवीन कुमार एवं एस पी राकेश कुमार द्वारा शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती, अपर समाहर्ता श्रीमती आरती, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया-1 एवं 2, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शांति समिति के सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में क्रमवार जानकारी दी गई। पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।डीएम यह भी पढ़े...