भागलपुर, मार्च 22 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सपहा गांव में भूमि विवाद में गोली मारकर एक वृद्ध घायल हो गया। घायल स्थानीय सपहा गांव निवासी मनालाल यादव का पुत्र 70 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर यादव बताया जा रहा है। घटना के बाद महेशखूंट पुलिस मुनेश्वर यादव को इलाज कराने सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया, लेकिन वहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल अस्पताल भेज दिया। बताया गया घायल मुनेश्वर यादव के सिर में गोली लगी है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के लोगों ने बताया कि भूमि विवाद लेकर अपने गोतिया से विवाद चल रहा है। शनिवार की देर रात के मुनेश्वर यादव घर से सौ गज की दूरी पर अपने बाबा पर सोया था। इसी दौरान हथियार और लोहा डंडा लेकर छह सात लोग पहुंचकरलोहा डंडा से मारपीट कर देसी कट्टा से गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर घर परिवार के लोग ज...