भागलपुर, सितम्बर 6 -- बेलदौर, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट। महेशखूंट थाना के राजधाम गांव निवासी गोपाल सिंह के पुत्र प्रीतम कुमार का अता-पता लापता होने के छठे दिन भी रविवार को भी नहीं चल पाया है। प्रीतम जिंदा है? अथवा उसकी मौत हो गई यह शव बरामद नहीं हो पाने से यक्ष प्रश्न बना हुआ है? उल्लेखनीय है कि प्रीतम कुमार गत 1 सितंबर के संध्या में अपने घर से दुकान पर जाने के लिए निकला, जो कि लौटकर अपने घर वापस नहीं आया। इसी बीच पुलिस ने उसी रात में बीपीमंडल पुल उसराहा पर से लापता प्रीतम का बाइक, मोबाइल एवं एक सुसाइड नोट बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने प्रीतम के पिता के लिखित शिकायत पर गांव के ही तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर इसकी जांच की जिम्मेवारी एसआई आलमगीर को सौंप दिया है। आशंका जताई जा ...