भागलपुर, जून 1 -- बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड के पचौत एवं ददरौजा गांव में सोमवार को अलग-अलग समय में दो महिलाओं को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मधेपूरा जिला के आलमनगर थाना के बसनवाड़ा गांव निवासी जयकृष्ण सिंह के 25 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी को सांप ने उस समय काट लिया जब वह पचौत गांव में एक आम के बगीचा में टहल रही थी। पीड़िता पचौत गांव निवासी अपने रिश्तेदार सुधीर सिंह के यहां आई हुई थी। वहीं कुर्बन पंचायत के ददरौजा गांव निवासी अर्जुन शर्मा के बाइस वर्षीय पुत्री रश्मि कुमारी को सांप ने दाहिने हाथ के अंगुली में काट लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...