नवादा, फरवरी 24 -- नवादा। अरविन्द कुमार रवि। नवादा जिले में वर्षों से बंद पड़ा पत्थर खदान जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए जिले के गोविन्दपुर प्रखंड में स्थित खखंदुआ खदान में खनन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सब कुछ समय पर पूरा हुआ तो खखंदुआ के एक ब्लॉक में अगले माह तक खनन शुरू हो सकता है। इसके लिए खनन स्थल पर क्रशर प्लांट स्थापित कर दिया गया है। पत्थरों को निकाल कर यहां से ले जाने के लिए सड़क मार्ग आदि का निर्माण किया जा रहा है। खनन विभाग के मुताबिक खखंदुआ के ब्लॉक बी में खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। खनन व क्रशर के लिए बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्थल पर काम करने के लिए मशीन आदि स्थापित करने हेतु सीटीई प्रदान कर दिया गया है। खनन आरंभ करने के लिए सीटीओ मिलने का इंतजार है। इससे पूर्व खनन विभाग को प्लां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.