पीलीभीत, मार्च 4 -- पीलीभीत। शहर में हाईवे से सटे बख्शपुर गांव में रात के वक्त देखे गए तेंदुए खकरा नदी की तलहटी में होने की आशंका है। ऐसी आशंका के बाद अब पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि एहतियातन कदम उठाए जा सकें। बख्शपुर में सीसीटीवी फुटेज में आए दो तेंदुओं की लोकेशन अब तक नहीं मिल पा रही थी। अब माना जा रहा है कि दोनों ही तेंदुए खकरा नदी के आसपास झाड़ियों या अन्य गहरी खाईयों में हो सकते हैं। अधिकारी इसमें चांस नहीं लेना चाहते हैं लिहाजा मौके पर डेरा जमाए होने की स्थितियों में पिंजरा लगाने की प्रक्रिया पर विचार कर रहे हैं। डीएफओ भरत कुमार के मुताबिक टीमें निगरानी में जुटी हुई हैं। दो पिंजरे लगाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.