बांका, मार्च 6 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने कोलहड्डा व जगरनाथपुर गांव के सड़क के बीच खकना बांध से करीब 27 वर्षीय एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया है। शव की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। इधर ग्रामीणों ने जब शव को बांध पर देखा तब इसकी जानकारी धीरे-धीरे पूरे गांव सहित आसपास के इलाकों में फैल गई। वहां के स्थानीय चौकीदार ने घटना की जानकारी रजौन पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष राज रतन की पहल पर रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को वहां ठिकाने लगा दिया होगा। पुलिस देर शाम तक शव की शिनाख्त करने में लगी रही। प्रथम दृष्टया शव के शरीर पर जगह जगह ज़ख्म के भी निशान है। बदमाशों ने संभवतः उसकी हत्या कर शव को बांध के करीब गेहूं के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.