कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी कोतवाली के खड़कपुर उचरावा गांव में मंगलवार को हैंडपंप पानी भर रही महिला को बाप-बेटी ने बेरहमी से पीट दिया। सिर पर डंडा मारकर उसका सिर भी फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। खड़कपुर उचरावा गांव की रानी देवी पत्नी पितम्बर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को करीब दस बजे वह हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान खड़ंजा मार्ग के विवाद को लेकर गांव के ही ऊदल पुत्र रामखेलावन ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया तो अपनी बेटी माया के साथ डंडा लेकर आया और पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने उसे जमकर पीटा। इससे उसको चोटें आई। रानी का आरोप है कि पिता के कहने पर माया ने उसके सिर पर डंडा मारा। इससे अधिक चोट आई। रानी को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपी पिता-प...