खंभों की मरम्मत के चलते बार-बार कट होती रही बिजली, लोग रहे परेशान
बागपत, जून 1 -- बागपत। ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर संत रविदास मंदिर के पास बिजली खंभों की मरम्मत का कार्य किया। मरम्मत कार्य के चलते बार-बार बिजली कट होती रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं, मेरठ रोड पर खंभा में वाहन की टक्कर से दुकानों की बिजली ठप हो गई। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक ऊर्जा निगम की ओर से ऐसे खंभों की जांच करते हुए मरम्मत कराई गई, जो नीचे से क्षतिग्रस्त हो गए थे। मौके पर ही वेल्डिंग मशीन के जरिए खंभों की मरम्मत कराई गई। हाईवे पर एक-एक कर खंभों की तली से मिट्टी हटाकर पहचान की गई, जिसके बाद मरम्मत कराई गई। ऐसे एक दर्जन खंभों की मरम्मत की गई। इस बीच बार-बार शटडाउन लेना पड़ा, जिसके चलते बिजली की आवाजाही लगी रही। कभी आधा घंटा, तो कभी एक घंटा बिजली सप्लाई बंद रही। जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.