मध्य प्रदेश, जून 15 -- मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला के साथ उसके पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नशे में धुत होकर उसने पहले पत्नी के शरीर को गर्म लोहे की छड़ से दागा। बार-बार पीटा। लगभग 24 घंटों तक लोहे की जंजीर से घर के एक खंभे में बांधे रखा। महिला ने किसी तरह खुद को आजाद किया और पैदल ही पुलिस के पास निकल पड़ी। गले पर लोहे की जंजीर बंधी महिला 6 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। महिला की दास्तां सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला लगभग 24 घंटों तक, लोहे की जंजीर से बंधी हुई वह अपने घर के एक खंभे से बंधी रही। महिला का नाम मंगीबाई तनवर बताया जा रहा है। उसका पति सरदार सिंह तंवर पुलिस की गिफ्त में है। महिला जब थाने पहुंची तो उसकी हालत देख पुलिस वाले भी हैरत में पड़ ...