प्रयागराज, फरवरी 28 -- सरायइनायत थानाक्षेत्र के ककरा दुबावल गांव निवासी 20 वर्षीय सूरज केसरवानी की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्नलगंज क्षेत्र में विक्रम के खंभे से टकराने के कारण सूरज को गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। माता-पिता का इकलौता बेटा सूरज केसरवानी विक्रम चालक था। पिता की मौत के बाद वह अपनी मौसी के घर नैनी में रहता था। शुक्रवार को अपने दोस्त एडीए नैनी निवासी नरेश केसरवानी व एक अन्य के साथ सवारियों को छोड़ने प्रयाग स्टेशन आया था। लौटते समय विक्रम खंभे से टकरा गई। हादसे के वक्त गाड़ी नरेश चला रहा था। सूरज दूसरी साइड में आगे बैठा था, उसी तरफ से गाड़ी खंभे में टकराई। पिता के निधन के बाद मां महिमा ने दूसरी शादी कर ली थी। सूरज की एक बहन करिश्मा है जिसकी शादी हो चुकी है। सूरज का ननिहाल करछना क्षेत्र के पठान का पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.