बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी, संवाददाता। नगर के एक प्रमुख व्यवसायी के 25 वर्षीय पुत्र की शुक्रवार देर रात बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल युवक के तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी फैली, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर निवासी अक्षत जैन (25) शुक्रवार को किसी कार्य से महमूदाबाद गए हुए थे। देर रात वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में मातबरनगर क्रासिंग के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से भिड़ गई। जिसके चलते वह घायल हो गए। युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद गेटम...