शाहजहांपुर, मार्च 24 -- बंडा। मां पूर्णागिरि मेले से लौट रहे युवक की बाइक खंभे से टकराने पर उसकी मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी टिन्नू गुप्ता (36) अपने साथी सुमित श्रीवास्तव के साथ बाइक से दर्शन कर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे बंडा-पुवायां मार्ग पर दलेलापुर चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में टिन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथी सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बंडा में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि टिन्नू हेलमेट नहीं लगाए था। साथी द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...