लखनऊ, दिसम्बर 6 -- माल, संवाददाता। माल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। सड़क हादसा मां चंद्रिका देवी मार्ग पर भनौरा गांव के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई। मृतक मलिहाबाद थाना क्षेत्र के चतुरीखेड़ा गांव निवासी विनोद है। पुलिस के अनुसार विनोद पैशन प्लस मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल हरदा गांव, इटौंजा थाना क्षेत्र, से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...