लखीमपुरखीरी, मई 2 -- लखीमपुर। एक शादी समारोह से वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिससे कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भीरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव निवासी अभिषेक बाजपेयी, अंकित व गड़रियन पुरवा निवासी सत्यपाल शुक्रवार रात पढ़ुआ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने कार से गये थे।देर रात तीनों कार से वापस घर जा रहे थे। तभी गोपालापुर में मैरिज हाल के पास कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गयी। हादसे में कार चला रहे अभिषेक की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार सवार अंकित व सत्यपाल भी ज़ख्मी हो गये।राहगीरों की सूचना पर सुन्दरवल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...