चित्रकूट, फरवरी 11 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लौढ़ियामाफी गांव में खंभे से बिजली की तार फंसाने के विवाद में दबंगों ने मंगलवार की देर शाम दलित कोटेदार को लात-घूसों से पीटकर मार डाला। कोटेदार की बहू के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। पुलिस ने एक हमलावर को दबोच लिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। लौढ़ियामाफी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ सप्ताह पहले फुंक गया था। जिससे गांव में एक तरफ लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। दूसरा ट्रांसफार्मर कुछ दूर पर लगा है। मोहल्ले के लोगों ने सामूहिक तौर पर चंदा कर इस ट्रांसफार्मर से अपने घरों में लाइट पहुंचाने के लिए निजी तौर पर मंगलवार को केबल लगा रहे थे। गांव के ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.