फतेहपुर, जून 13 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव में बिजली के खंभे के स्टेवायर में करंट उतर आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। संवत गांव निवासी सुनील कुमार रैदास घर के पास लगे बिजली के खंभे के निकट खड़ा था। इसी दौरान उसने खंभे के स्टेवायर को छू लिया जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि स्टेवायर में करंट उतरने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं लेकिन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- पेड़ की टहनियां साफ करते समय युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आया, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...