सिमडेगा, मई 20 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में तेज आंधी तूफान के कारण 33 हजार केवीए लाईन में खराबी के कारण पूरे प्रखंड में बिजली गुल हो गई। जिससे भीषण गीर्म में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खंभा और तार गिरने के कारण यह समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की बात कही ताकि गर्मी से ग्रामीणों को राहत मिल सके। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...