फरीदाबाद, मार्च 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। नेशनल हाईवे के साथ लगते बल्लभगढ़ क्षेत्र के खंदावली गांव में नाले पर बनी पुलिया करीब 20 दिनों से टूटी पड़ी है। पुलिया टूटने के कारण गांव के लोगों को रोजाना कई किलोमीटर घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया टूटने के बाद से गांव के लोगों का आना-जाना पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खेतों तक पहुंचने, बच्चों के स्कूल जाने और रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया टूटी होने से अभी उन्हें गांव झाड़सेतली या फिर भनकपुर से गांव में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.