मिर्जापुर, फरवरी 7 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा खंतिया में शुक्रवार की देर नशे धुत भतीजे ने घरेलू विवाद को लेकर चाकू से घोपकर चाचा की हत्या कर दी। चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो भी किया। हत्या की घटना के बाद हत्यारोपित भतीजा मौके से फरार हो गया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद एसपी, एएसपी, क्षेत्राधिकारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के खंतिया रामभवन यादव व विजय भान यादव पुत्र स्व शिवनाथ यादव अपने परिजनों के साथ गांव स्थित मकान में रहते थे। शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे 44 वर्षीय रामभवन यादव और उनके भ...