फरीदाबाद, जून 2 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयुष विभाग द्वारा मंगलवार को नूंह और पुन्हाना खंड में योगासन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लेकर योग के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरों में 500 लोगों ने लिया हिस्साप्रतियोगिता का आयोजन आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. यशबीर गहलाबत और जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में खंड नूंह के यासीन मेव डिग्री कॉलेज तथा खंड ...