जौनपुर, जुलाई 4 -- रामपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव में स्थित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाने पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी, रामपुर ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान डॉ. विक्रमादित्य टारगेट पब्लिक स्कूल कोटीगांव रामपुर, में मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन किया जाना पाया गया। विद्यालय को कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता प्राप्त है, जबकि मौके पर कक्षा 6 से 10 तक भी कक्षाएं संचालित हो रही थीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मान्यता के मानकों का उल्लंघन एवं गैर मान्य कक्षाओं का संचालन शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। गैर मान्यत...