मथुरा, सितम्बर 10 -- मुरारी कुंज स्थित बीआरसी कार्यालय पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नवीन नामांकन किया जाए। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही डीबीटी, स्मार्ट क्लास, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने की प्रक्रिया को समय से पूरा किया जाए। नवोदय विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का चयन हो, इसके लिए अभी से तैयारी कराई जाए। लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एआरप...