प्रयागराज, मार्च 11 -- जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्य और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की फरवरी की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार दोपहर 12 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में होगी। डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने 21 बिन्दुओं पर तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विकास खंड के नोडल एआरपी ब्लॉक की उपलब्धियों से संबंधित पांच मिनट की पीपीटी प्रस्तुत करेंगे। नोडल एआरपी और बीईओ कर्मयोगी पोर्टल पर लॉगिन की स्थिति एवं कोर्स पूर्ण करने की रिपोर्ट देंगे। फरवरी में किए गए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, आधारशिला क्रियान्वयन सन्दर्शिका के अनुसार साप्ताहिक शिक्षण योजना एवं दैनिक शिक्षण योजना के अनुपालन, गणित एवं विज्ञान किट की विद्यालय स्तर तक आपूर्ति एवं कक्षा कक्ष में उसके उपयोग समेत अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.