गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को विकास खंड मनिहारी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति का सही जानकारी नहीं देने पर खण्ड विकास अधिकारी का वेतन रोकने के लिए निर्देश दिया। जिससे ब्लॉक के कर्मियों में खलबली मच गयी है। सीएचसी मनिहारी पर गायब चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एमओवाईसी के गायब रहने पर वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने ब्लॉक कार्यालय सहित विभिन्न विभागीय अभिलेख, योजनाओं की प्रगति एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विकास योजनाओं के प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ें अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.