गिरडीह, जनवरी 9 -- बेंगाबाद। सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था से खंडोली मोड़ की तकदीर बदल सी गयी है। सड़क लुटेरों का कभी सेफ जोन रहा खंडोली मोड़ आज इलाहाबादी अमरुद सहित फलों की दुकानों से गुलजार है और आते-जाते राहगीर सहित सैलानी निर्भिक होकर सुबह से लेकर देर रात तक खंडोली मोड़ पर फल सहित चाय-पकौड़ा का स्वाद ले रहे हैं। इसके पूर्व खंडोली मोड़ से रात में गुजरने में लोग सोचते थे। इस रोड पर सड़क लुटेरों का साम्राज्य हुआ करता था। लुटेरे दिन दहाड़े सड़क लूट को अंजाम देने से नहीं चूकते थे और जंगल को अपना शरणस्थली बना रखा था लेकिन लगातार व्यवस्था में परिवर्तन होने और पुलिस की सुरक्षा के कड़े इंतजाम ने सड़क लूटरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से भय खाकर लुटरों के लिए सेफ जॉन माने जाने वाले खंडोली मोड़ की आज तस्वीर ही बदल गई है। बतला...