गिरडीह, दिसम्बर 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली पर्यटन स्थल से एक किलोमीटर दूर बेरियर लगाकर सैलानियों से वसूले जा रहे प्रवेश शुल्क का मुखर रूप से विरोध होने लगा है। इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा, बेंगाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, दिवाकर पाठक, समाजसेवी राजेश शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने प्रवेश शुल्क के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसका जमकर विरोध किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष और स्थानीय मुखिया ने कहा कि वाहन से आते-जाते सैलानियों की बातें तो दूर की है पैदल आने-जाने वाले लोगों से भी प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। जो सरासर अन्याय है। कहा कि वाहनों से पार्किंग एवं बोटिंग, थीम पार्क, मनोरंजन के विभिन्न साधनों के लिए लिए जा रहे शुल्क पर लोगों ने आपत्ति नहीं जताई है। लेकिन राह आते जाते लोगों से प्रवेश शुल्क लेना क...