गिरडीह, जून 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई बोट दुर्घटनाको गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बेंगाबाद के खंडोली पर्यटन स्थल में बिना लाइसेंस बोट संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खंडोली के लीजधारक प्रमोद कुमार और सभी बोट संचालकों के साथ शनिवार शाम बैठक की। बैठक में मानसून के मौसम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि बरसात के मौसम में जलाशय का जल स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे बोटिंग के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में तमाम तरह के सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल लाइसेंसधारक व्यक्ति को ही बोटिंग संचालन...