हजारीबाग, अप्रैल 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। खंडेलवाल वैश्य पंचायत हजारीबाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्यामसुंदर खंडेलवाल का गुरुवार को प्रातः करीब 10 बजे निधन हो गया। 30 अगस्त 1949 को जन्में स्व खंडेलवाल ने 77 वर्ष की आयु में इस संसार को अलविदा कहा। उनके निधन से शहर सहित पूरे समाज में शोक की लहर व्याप्त है। स्व श्यामसुंदर खंडेलवाल एक प्रतिष्ठित समाजसेवी परिवार से जुड़े थे। उनके पिता स्व. रामविलास खंडेलवाल अपने समय के प्रख्यात समाजसेवी रहे, साथ ही खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष भी रहे है। जिन्होंने समाज को संगठित करने एवं नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान आर्यन टावर, लोहसिंगना रोड से प्रातः 11 बजे निकलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...