अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के चंदौरा पूरे मेहंदी गांव निवासी 22 वर्षीय गंगादीन लोधी की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह दो माह पहले ही रोजगार की तलाश में दुबई गया था। परिजनों के अनुसार, गंगादीन अपने मित्र आदित्य के बुलावे पर दुबई गया था। दोनों की दोस्ती गुजरात में काम करने के दौरान हुई थी। आदित्य ने बाद में गंगादीन को वीज़ा भेजकर अपने पास बुला लिया था। गंगादीन के छोटे भाई शिवा ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को गंगादीन का फोन आया था। उसने अपनी तबीयत खराब होने और घर लौटने के लिए पैसे मांगे थे। इसके बाद परिजनों ने कर्ज लेकर 30 हजार रुपये आदित्य के खाते में भेजे थे। शिवा के मुताबिक, अगले ही दिन सुबह आदित्य का फोन आया कि गंगादीन की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने जब आदित्य ...