घाटशिला, अप्रैल 4 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में शनिवार से मां शीतला की तीन दिवसीय वार्षिक पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान में न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूजा की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पवित्र घट मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी द्वारा गांव के बेलसाघर तालाब से पूजा पाठ कर स्थानीय संकीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन कर मां शीतला मंदिर में कलश स्थापना की गई। इस दौरान पुजारी सपन कुमार मिश्रा, आशीष सतपति, विजय रथ, विनय रथ तथा सुशांत कर भी कलश यात्रा में शामिल रहे। कलश यात्रा के दौरान माता शीतला के जय जयकारों से क्षेत्र भक्ति में हो गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने संख घंटा एवं उलू बजाकर मां की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.