फतेहपुर, अप्रैल 7 -- जहानाबाद, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में एक पुराने खंडहर के समतलीकरण के दौरान मंगलवार को 270 सिक्कों से भरा तांबे का लोटा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर राजस्व विभाग को सूचना दी है।मामला कस्बे के मोहल्ला बिलास ऊपर का है, जहां रामप्रकाश कोरी के पुराने खंडहर मकान को जेसीबी मशीन से समतलीकरण कराया जा रहा था। खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा एक तांबे का लोटा और अन्य बर्तन मिले, जिनमें पुराने सिक्के भरे थे। मौके पर मौजूद बच्चों ने कुछ सिक्के उठा लिए, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि बरामद लोटे में 90 चांदी के सिक्के और 180 तांबे के सिक्के पाए गए। सिक्कों को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया और बाद में नायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.