गोड्डा, अप्रैल 25 -- महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में करीब 20 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बना कॉम्प्लेक्स आज बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। कभी विकास और रोजगार के केंद्र के रूप में तैयार किया गया यह भवन अब पूरी तरह उपेक्षा का शिकार होकर खंडहर में तब्दील हो चुका है निर्माण के समय ग्रामीणों में इस कॉम्प्लेक्स को लेकर काफी उत्साह था। लोगों को उम्मीद थी कि यहां बाजार विकसित होगा, छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। लेकिन समय बीतने के साथ यह सारी उम्मीदें धुंधली पड़ती गईं दो सेट में बने कुल 12 कमरों वाले इस कॉम्प्लेक्स का कभी समुचित उपयोग ही नहीं हो पाया। देखरेख के अभाव में आज इसकी छत और दीवारें जर्जर हो चुकी हैं और कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। स्थिति यह...