मधुबनी, अप्रैल 8 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित बेहट कचहरी टोल में दशक भर से उपेक्षित पड़े आपदा भवन को अब नई पहचान मिलेगी। नगर परिषद प्रशासन ने इस भवन के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। लगभग 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है।उल्लेखनीय है कि इस आपदा भवन का निर्माण कार्य एक दशक पहले उस समय शुरू किया गया था, जब बेहट कचहरी टोल लखनौर प्रखंड के बेहट उत्तरी पंचायत का हिस्सा हुआ करता था। बाद में नगर पंचायत के नगर परिषद में उत्क्रमित होने और नए परिसीमन के तहत यह क्षेत्र नगर परिषद का हिस्सा बन गया। लंबे समय तक प्रशासनिक उदासीनता और तकनीकी कारणों से भवन का निर्माण कार्य आधा-अधूरा ही छोड़ दिया गया था।स्थानीय निवासी अर्जुन मंडल और रवि शंकर दास ने बताया कि भ...