हरदोई, मार्च 21 -- हरदोई, संवाददाता। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडवा (गोनी) में यूनानी एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए खंडहर के दिन बहुरेंगे। जल्द ही सुन्दर नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट स्वीकृत कर टेंडर भी जारी कर दिया है। हिन्दुस्तान अखबार ने जनहित के मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया। लंबे समय से चल रही इस मांग के पूरी होने पर ग्रामवासियों ने हिंदुस्तान अख़बार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।गांव के उन्नतशील किसान अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल की जर्जर इमारत की जगह नये भवन निर्माण के लिए लंबे लमय से मांग की जा रही थी। ग्रामवासी अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि नये अस्पताल के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया था। राहुल सिंह ने कहा कि कोराना काल में इस अस्पताल के कारण क्षेत्र के ...