भभुआ, फरवरी 23 -- चांद। स्थानीय पुलिस ने चांद-धरौली रोड पर स्थित जयप्रकाश पांडेय के खंडहरनुमा मकान के सामने खड़ी बाइक से शराब से भरे बैग को बरामद किया है। बरामद बैग से 218 पीस यानी 243.600 लीटर ब्लू लाइम का शराब बरामद किया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर अज्ञात फरार तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नशे की हालत में आरोपित को पकड़ा चांद। स्थानीय थाने की पुलिस ने नशे की हालत में एक आरोपित को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपित गोरख राम चांद थाना क्षेत्र के कुढ़नू गांव निवासी श्याम लाल राम का पुत्र है। पुलिस द्वारा उसकी मेडिकल जांच सीएचसी में कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...