खंडवा, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद शिकायत दर्ज कराने मोघट थाने में आई भीड़ ने हंगामा करते हुए थाने परिसर में ही पथराव कर दिया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए मामला संभाला और लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस की पिटाई के डर से लोग थाने से निकलकर इधर-उधर भागते नजर आए और इसी आपाधापी में उनके चप्पल-जूते भी सड़क पर ही छूट गए। भीड़ के हटने के बाद इमलीपुरा सहित तमाम इलाकों में पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं आया। थाने पर बढ़ती भीड़ और इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान कोतवाली थाना और पदम नगर था...