चंदौली, अक्टूबर 1 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद अंतर महाविद्यालयीय प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खंडवारी पीजी कॉलेज चहनियां की छात्राओं ने प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल और कप जीता है। इसे लेकर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। वाराणसी में 30 सितंबर को अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें मां खंडवारी पीजी कॉलेज सहित कई पीजी कॉलेज ने प्रतिभाग किया था। खंडवारी पीजी कॉलेज की सिंगल में याशिका सिंह, डबल्स में यशिका सिंह और स्वेता पाल ने प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल के साथ कप जीता है। याशिका सिंह ने लगातार तीसरी बार कालेज को प्रथम स्थान दिलाया है। दोनों छात्राएं असम के गुवाहटी में नेशनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएगी। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अग्रसेन कन्या की छात्राओं ने खेल...