बेगुसराय, फरवरी 5 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा में किसानों और पशुपालकों को खंजा रोग से ग्रसित पशुओं के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। तीन दिन पूर्व एक गाय को इस रोग की चपेट में आने से मौत हो गई। वे पूर्व में प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराए। करीब पंद्रह हजार खर्च करने पर एक बाछी का जन्म एक पखवारे पूर्व हुआ था। पीड़ित किसान अमन कुमार ने बताया कि उक्त गाय करीब लाख रुपए की थी।पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार 1962 पर काॅल कर पशुपालन पदाधिकारी बरौनी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में डॉ श्रूति कुमारी ,को-वेक्सीनेटर सुनील कुमार, सहायक रवि कुमार की एक टीम बनकर ऐंबुलेंस के साथ राजवाड़ा मे कैंप कर दर्जन भर पीड़ित पशुओं का ईलाज कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि करीब एक माह से रोग कई मवेशी को चपेट में ली हुई है।पशु पालकों में काफी मायूसी है।ज...