रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। जरपुर क्षेत्र की मुख्य सड़क पर बना एक गहरा गड्ढा एक गंभीर हादसे का खतरा बन चुका है। सड़क धंसने के बाद गटर के किनारे उभरा यह बड़ा और खतरनाक गड्ढा पिछले एक महीने से यूं ही खुला पड़ा है। एडीबी और जल संस्थान जैसे विभागों की लापरवाही साफ दिखाई देती है। अब तक न तो मरम्मत की कोई कोशिश हुई, न ही सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए गए। यह गड्ढा उस महत्वपूर्ण चौक पर स्थित है, जो दो केंद्रीय विद्यालयों, खंजरपुर, सोलानीपुरम और आईआईटी रुड़की के गेट नंबर 6 को जोड़ता है। रोजाना यहां से सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक गुजरते हैं, जिनकी जान हर पल जोखिम में है। स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि गड्ढे में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे इसकी गहराई का अंदाजा लगाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। रात के अंधेरे में या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.