संभल, मार्च 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में सोमवार देर रात लूटपाट करते समय पकड़े गए बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस की दो टीमों के अलावा सर्विलांस व एसओजी बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस दर्जनभर से अधिक कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन रात की घटना होने के कारण पुलिस के हाथ पुख्ता साक्ष्य नहीं लगे हैं। हालांकि पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। असालतपुर जारई गांव में सोमवार रात बेखौफ बदमाशों ने हरपाल सिंह के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। दिल्ली निवासी बदमाश नफीस को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस घायल बदमाश का इलाज करा रही है। लूटपाट की वारदात के खुलासे के लिए थाने की दो टीमों के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम की लगी हैं। पुलिस टीमों ने कुछ संदिग्ध लोगों से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.