कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- कौशाम्बी के महिला थाने में रिक्रूट महिला आरक्षी ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली। इस घटना को पुलिस अफसरों ने गंभीरता से लिया है। आत्मघाती कदम उठाने की वजह की तह तक जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दिवंगत आरक्षी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। थाने में तैनात सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी ने जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा किया है। रिक्रूट महिला आरक्षी प्रियंका यादव पहरे पर रायफल लेकर खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, अचानक वह थाने के अंदर में गई। इसी के बाद उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। यह भी पढ़ें- रिक्रूट महिला आरक्षी ने खुद को गोली मारी, मौत फायर की आवाज सुन थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हाल में कुर्सी से सटी मिली। इसे लेकर डीएसपी सौरभ सामंत ने दावा किया कि आ...