सोनभद्र, जनवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में शनिवार को भी कोहरे और शीतलहर का कहर जारी रहा। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली और शीतलहर चल रही थी। इससे दिन के तापमान में पांच डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन में भी गलन अधिक होने के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। सोनांचल कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद भी धुंध बरकरार रही और शीतलहर चल रही थी। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चल रही थी। इससे दिन के तापमान में पांच डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से लोगों ने दिन में भी गलन महसूस की। मौसम विभाग के राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम...