सोनभद्र, मार्च 31 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड कोन के मुख्य बाजार में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े और प्लास्टिक जमा होने से हर तरफ गंदगी व्याप्त है। इसके चलते स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधितों से साफ-सफाई की मांग की गई, लेकिन इस ओर ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। काफी दिनों से जमें कूड़े से उठ रही दुर्गंध और बढ़ते प्रदूषण के कारण आस-पास का क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधितों से साफ-सफाई कराने के साथ ही लगे कूड़े ढेर का उठान कराने की मांग की है। स्थानीय दुकानदारों में राजू, सुनील, दिलकश, चंदन, अरविंद और अर्जुन सहित दर्जनों व्यापारियों ने बताया कि कोन ग्राम पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.