क-कार की भिड़ंत में कार सवार महिला घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 13 -- रामराज। ग्राम देवल के निकट मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर एक कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया। गाजियाबाद की वेव सिटी के सेक्टर 2 निवासी स्वरूप सिंह नेगी पुत्र रुद्र सिंह नेगी अपनी अर्टिका कार से अपनी पत्नि जानकी नेगी, भाई नितांशु नेगी व दिल्ली के शमन बिहार निवासी हरीश पुत्र शिव सिंह के साथ कोटद्वार से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार गंगा बैराज को पार कर गाव देवल के निकट पहुंची तो यहां मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर उनकी कार की सामने की ओर से तेजगति से आ रहे एक ट्रक की उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। वही उसमे सवार जानकी नेगी घायल हो गई। जबकि अन्य कार सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके ओर जाम की स्थिति बन गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.